मेरठ, मई 17 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल कादिर ने एक आरोपी पर डूडा कॉलोनी में मकान की फाइल पास कराने के नाम पर 12 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। लिसाड़ीगेट कांच के पुल निवासी अब्दुल कादिर ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह आठ महीने पूर्व डूडा कार्यालय गए थे। एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे सीओ सिविल अभिषेक तिवारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.