नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। शिक्षक संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 9,800 शिक्षक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। कार्यकारिणी (एग्जिक्यूटिव) के परिणाम रात 9 बजे तक घोषित हो जाएंगे, जबकि अध्यक्ष पद के नतीजे देर रात तक या अगले दिन आने की संभावना है। इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रो. कमलेश कुमार रघुवंशी, प्रो. राजेश के. झा, प्रो. राजीब रे, प्रो. संदीप, प्रो. संजय मोहन और प्रो. वी.एस. नेगी शामिल हैं। वहीं एग्जिक्यूटिव के 15 पदों के लिए 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.