गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- निरीक्षण - सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सुविधाओं को परखा - मरीजों से बातचीत के बाद अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट की गाजियाबाद, संवाददाता। जिले की स्वास्थ्य इकाईयों के लखनऊ से कराए जा रहे पर्यवेक्षण के पहले दिन डूंडाहेड़ा अस्पताल और जिला संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया गया। सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीके सिंह ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, ओपीडी संचालन और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीके सिंह के साथ मंडलीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी विनोद भी मौजूद रहे। संयुक्त निदेशक ने डूंडाहेड़ा अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, लैब, दवा स्टोर और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्...