गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा अस्पताल में पहले सिजेरियन प्रसव से जन्मीं नवजात बच्ची को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के समय अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्ची को बेबी किट गिफ्ट दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वार्ड में जच्चा और उसका परिवार भी मौजूद रहा। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित डूंडाहेड़ा में 50 बेड के अस्पताल में चिपियाना निवासी शशांक चौहान की 31 वर्षीय पत्नी पूजा का सात मार्च को सिजेरियन प्रसव किया गया था। शुक्रवार को डूंडाहेड़ा और महिला अस्पताल की टीम ने पहले सिजेरियन डिलीवरी को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तीन दिन की देखरेख के बाद मंगलवार को जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अतुल आनंद, मेडिकल ऑफिसर डा. एसपी सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.