रामपुर, सितम्बर 12 -- लूट, डकैती और धोखाधड़ी के मामलों में सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां गुरुवार को डूंगरपुर प्रकरण की सुनवाई के लिए वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान बिजनौर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोलंकी अभियोजन की ओर से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां की गवाही पूरी होने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। सपा सरकार में गंज कोतवाली क्षेत्र स्थित डूंगरपुर में बस्ती को खाली कराया गया था। आरोप है कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के इशारे पर बस्ती को उनके लोगों ने जबरन खाली कराया था। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट और लूटपाट भी की गई। इस मामले में बस्ती में रहने वाले लोगों ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.