रांची, मार्च 30 -- मैकलुस्कीगंज प्रतिनिधि। चंदवा प्रखंड के डुमारो पंचायत स्थित निंद्रा कारी टांड में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और विशिष्ट अतिथि रंका टाना भगत, बलवंत कुमार, कमल मुंडा, मुखिया पुतुल देवी, मुखिया सुनीता खलखो, संगीता देवी, जितेन्द्रनाथ पांडेय, ईश्वर टाना भगत, ज्ञान सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेला का शुभारंभ टाना भगत महिलाओं द्वारा कलश यात्रा से हुआ। वे जल भरकर स्मारक स्थल तक गईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया और उन्हें स्मारक स्थल तक लाया गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर झंडोत्तोलन किया। डुमारो पंचायत के नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.