धनबाद, दिसम्बर 14 -- तोपचांची, प्रतिनिधि। रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रति तोपचांची प्रखंड के मानटांड स्थित फुटबॉल मैदान में आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के सदन में झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन देने का मुद्दा मजबूती से उठाया था। इसके बाद क्षेत्र के आंदोलनकारियों में खुशी देखी गई। झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया, आंदोलन किए, जेल गए और कई तरह की कठिनाइयों का सामना किया। बावजूद इसके आज भी कई आंदोलनकारी आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में पेंशन की मांग पूरी तरह जायज है। डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। जिन्होंने इस राज्य के निर्माण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.