गुमला, मार्च 24 -- डुमरी। प्रखंड सरना समिति की बैठक धूमकुड़िया भवन में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रवीशंकर भगत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एक अप्रैल को सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।महोत्सव को सफल बनाने के लिए गांव-गांव प्रचार, पूजा स्थल की सफाई, तोरणद्वार निर्माण, सजावट,अतिथि स्वागत, पूजा सामग्री एवं प्रसाद वितरण की जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक में मनोज उरांव, राकेश भगत, अजय उरांव, पीतांबर भगत, हेमंत भगत, अनिल भगत, जयचंद भगत, सुखमणि देवी, सेवाती उरांव, बिमला कुजूर समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.