गुमला, मार्च 10 -- डुमरी। डुमरी ग्राम स्थित धूमकुड़िया भवन में रविवार को प्रखंड सरहुल पूजा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रविशंकर भगत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एक अप्रैल को सरहुल पूजा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही धूमकुड़िया भवन व सरना घेरा की रंगाई-पुताई समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।इस दौरान मीडिया प्रभारी मोहरलाल उरांव ने समिति को 50 कुर्सियां उपलब्ध कराई, जिसके लिए समिति ने आभार व्यक्त किया। बैठक में हेमंत भगत, अन्नपूर्णा देवी, जगदीश भगत, श्रीराम उरांव, सुरेश भगत, धनेश्वर भगत सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.