गुमला, सितम्बर 27 -- डुमरी। प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत बागमरिया गांव निवासी राजेश कुजूर शनिवार शाम लगभग चार बजे वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार राजेश अपने खेत से बैल लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक वज्रपात हो गया। घटना में उनके शरीर का दाहिना भाग मुंह के पास से लेकर छाती और पैर तक बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया चेतन लाल मिंज अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.