गुमला, अप्रैल 12 -- डुमरी। प्रखंड के खेतली पंचायत अंतर्गत रतासिली गांव निवासी भीम नगेशिया के दो बैलों की वज्रपात से मौत हो गई। किसान ने बताया कि वह गुरूवार को अपने गाय-बैलों और बकरियों को चराने जंगल ले गया था। इसी अचानक बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया। जानवरों को घर लाते समय दो बैल पीछे छूट गए। अगले दिन शुक्रवार खोजबीन के दौरान बैल बरटोंगरी के पास मृत मिले। पीड़ित किसान ने प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। उपमुखिया ने हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.