गुमला, जनवरी 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजी जंगल के समीप मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांजी गांव निवासी 25 वर्षीय एंजेल मिंज के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार एंजेल मिंज अपनी यमाहा एफजेड बाइक से नटावल से लौट रहा था। इसी दौरान रात्रि करीब नौ बजे कांजी जंगल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एंजेल मिंज की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद शव पूरी रात घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पंचायत मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिंज को घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.