गुमला, मई 31 -- डुमरी । डुमरी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर प्रखंड प्रशासन के समक्ष कुल 21 आवेदन समर्पित किए गए। इनमें पेंशन से संबंधित पांच मामले प्रमुख रहे। जबकि अन्य आवेदन राशन कार्ड,बैंक,जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, लगान और केसीसी से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थे। बीडीओ स्वांसी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बेझिझक प्रखंड प्रशासन से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.