गुमला, जुलाई 15 -- डुमरी। डुमरी प्रखंड के कृषि विभाग कार्यालय के समीप किसानों के बीच निःशुल्क बादाम बीज का वितरण किया गया। यह बीज डुमरी प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सह जुरमू पंचायत मुखिया प्रदीप मिंज के प्रयास से किसानों को उपलब्ध कराया गया। मुखिया मिंज ने कहा कि झारखंड सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं से किसानों को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बीज वितरण का उद्देश्य खेती को बढ़ावा देना और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।बीज पाकर किसानों ने हर्ष व्यक्त किया और सरकार व प्रशासन का आभार जताया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड कृषि अध्यक्ष सचित एक्का, युवा अध्यक्ष सचिन कमलेश एक्का, महासचिव फिरासत अली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.