गुमला, दिसम्बर 15 -- डुमरी। पंखराज सहेब बाबा कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति विवि निर्माण समिति द्वारा 29 व 30 दिसंबर को आयोजित होने वाले अंतरराज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम समारोह कार्तिक जतरा के प्रचार-प्रसार और आमंत्रण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक डुमरी प्रखंड के नवाडीह चौक के समीप भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जवाहर कवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला स्तर से आए सी. कुजूर, मंगू उरांव सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया गया कि 30 दिसंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समारोह में शामिल होंगी। मौके पर सभी लोगों से एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में खोड़ा नृत्य दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।बैठक में ज्योति बहेर देवी, संजय उरांव, जगन्नाथ प्रसाद, शत्रुध्न मार,...