गुमला, फरवरी 7 -- गुमला प्रतिनिधि।जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के ओखरगढा निवासी विलुप्त प्राय आदिम जनजाति के 40 वर्षीय महिला झींगो कोरवाइन का शव गांव में मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने झींगों की हत्या किये जाने की आशंका जताई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को गांव के ही युवक विष्णु कोरवा झींगो कोरवाइन को उसके घर से शराब पिलाने के बहाने से बुला कर ले गया। इसके बाद महिला घर से निकल कर उसके साथ चली है और देर रात होने के बाद भी वह घर नही लौटी। विष्णु कोरवा रिश्ते में झींगो का देवर लगता है। झींगो कोरवाइन की छह बच्चे है। जिसमें पांच लड़की व एक लड़का है। सभी बच्चे नाबालिग है। साथ ही फिलहाल महिला तीन महीना की गर्भवती भी थी। मंगलवार को सुबह होने पर गांव में महिला का शव लहु लुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलि...