गुमला, मई 19 -- डुमरी। प्रखंड में रविवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। नवाडीह पंचायत के डुमरडांड निवासी बंधनी उरांईन घर की छत आंधी में उड़ गई। पीड़िता ने बताया कि देर शाम करीब चार बजे आए तूफान में उसके घर के एलबेस्टर उड़कर दूसरी ओर जा गिरे और चूर-चूर हो गए। इस हादसे में उन्हें लगभग 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।इसी प्रकार मझगांव पंचायत के टाटी गांव निवासी अमृता टोप्पो और एकमबा गांव निवासी साहिंद्र लोहारा के घरों की छतें भी आंधी में क्षतिग्रस्त हो गईं। अमृता टोप्पो के घर का एलबेस्टर उड़कर पूरी तरह टूट गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.