गिरडीह, दिसम्बर 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के के बी रोड पर सेवाटांड़ गांव के समीप सोमवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और एक बोलेरो वाहन की टक्कर के बाद हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेवाटांड़ निवासी झरीलाल महतो, प्रकाश महतो और हीरालाल महतो एक ही बाइक पर सवार होकर तेलखरा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेवाटांड़ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चला रहे झरीलाल महतो सड़क पर गिर पड़े, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग प्रकाश महतो और हीरालाल महतो सड़क के किनारे जा गिरे। इसी बीच बाइक के पीछे-पीछे आ रहा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर सड़क पर गिरे ...