गया, अक्टूबर 9 -- डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव के पास गुरुवार को डीपीएस स्कूल रानीगंज के बस चालक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से चालक को सीएचसी इमामगंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया। विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बस डुमरिया से बच्चों को लेकर रानीगंज स्कूल आ रही थी। उसी दौरान करीब आठ बजे बेनीनगर गांव के पास एक बाइक से दो अपराधी आए और सड़क पर बाइक को खड़ा कर बस को रोका दिया। बस रुकते ही अपराधियों ने चाभी छीन ली और चालक को गाड़ी से नीचे उतारकर सीने में गोली मार दी। चालक रवींद्र कुमार उर्फ टनटन (22) डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के बिकुआ गांव का रहने वाला है। घटना के समय बच्चों के चीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.