घाटशिला, मई 14 -- डुमरिया। डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांकीशोल के रायकोड़ जंगल से एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने मंगलवार को पेड़ से लटकते संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। संभावना जतायी जा रही है कि उक्त व्यक्ति संभवत: रविवार या सोमवार को पेड़ से लटककर आत्महत्या की होगी। शव का अभी तक पहचान नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। व्यक्ति ने क्यों फांसी लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने में जुट गई है। शव की पहचान के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.