गोपालगंज, मई 6 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर डुमरिया पुल से गंडक नदी में सोमवार की शाम एक महिला गिर गई। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। मृत महिला की पहचान नहीं पाई थी। थानाध्यक्ष राजा बाबू ने बताया कि नदी में गिरने से घायल महिला को पुलिस के द्वारा झझवा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 35 के करीब होगी। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला दिख रही हैं। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। महिला की पहचान के लिए पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान जिले के सीमावर्ती इलाके के थाने को तस्वीर भेजी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.