गया, फरवरी 10 -- डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैया टोला उचौलिया में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन एकनाली भराठी बंदूक और 44 छर्रा बरामद किया है। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने वालों और तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डुमरिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि सलैया टोला उचौलिया गांव में एक युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार अपने पास रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर छापामारी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.