गया, फरवरी 14 -- जिले के डुमरिया प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बन रहा है। इस भवन का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा होना था। लेकिन, अब यह मई तक पूरा होगा। इसके निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को 30 बेड का लाभ मिलने लगेगा। साढ़े पांच करोड़ रुपये से लगभग सात हजार वर्ग फीट में इसका निर्माण कार्य हो रहा है। वर्तमान में पुट्टी कराई जा रही है। एक्स-रे और अन्य प्रकार की मिलेगी सुविधाएं इसके निर्माण से यहां के लोगों को एक्स-रे व अन्य प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में छह बेड की सुविधा मिल रही है। इस भवन के निर्माण के बाद यहां 30 बेड की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी, जिसमें पांच बेड का इमरजेंसी सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा यहां एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इस भवन में तीन ओपीडी के लिए कमरा, दो प्रकार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.