जमशेदपुर, मई 20 -- डुमुरिया के रंगामाटीया गांव के दासोदीह टोला के 53 वर्षीय हामी मुर्मू का सोमवार को डुमुरिया अस्पताल में निधन हो गया। हामी मुर्मू ने रमिंग मास कारखाना में चार वर्ष तक काम किया, जहां क्वार्ट्ज पत्थर से पाउडर और चार प्रकार का दाना तैयार किया जाता था। उनके परिवार में पत्नी सलमा मुर्मू और पुत्र बाबूराम मुर्मू हैं। ओशाज इंडिया के महासचिव समित कुमार कार ने कहा कि डुमुरिया ब्लॉक के 200 मजदूरों सहित मुसाबनी और गुड़ाबांधा के 1200 से अधिक मजदूर इन दो रमिंग मास कारखानों में काम कर चुके हैं। इनमें डुमुरिया के 39, मुसाबनी के 88 और गुड़ाबांधा के 12 मजदूरों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 600 से अधिक मजदूर सिलिकोसिस से पीड़ित हैं। कार ने मांग की है कि हामी मुर्मू के आश्रितों को दस लाख रुपये मुआवजा, मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी और पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.