मोतिहारी, मई 25 -- डुमरियाघाट(पूर्वी चंपारण)। निज संवाददाता डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव व पार्टी की एक महिला नेत्री की मौत हो गई। जबकि तीन जख्मी हो गए। घटना केसरिया रोड स्थित एस एच 74 पर जलवाटोली के समीप शनिवार देर रात की है। कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गई। जिसमें कार में सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक नीरज कुमार श्रीवास्तव (49) जनप्रगति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था। वह जिले के नगर थाना अन्तर्गत बलुआ टाल का निवासी था। जबकि मृत महिला नेत्री ज्ञांती देवी(42) है। केसरिया थाना के नया गांव की निवासी थी। घायलो में मृतका का पति मुन्ना प्रसाद(45) व उसका पुत्र अनमोल कुमार(13) हैं। जबकि तीसरा घायल चंद्रशेखर कुमार(40) दरपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.