बस्ती, सितम्बर 20 -- बस्ती। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फ़िल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को बस्ती शहर के एक सिनेमा हाल में देखी। राघवेंद्र हिन्दू युवा वाहिनी से शुरुआती दौर से जुड़े हैं। संगठन की स्थापना योगी आदित्यनाथ ने की थी। पूर्व विधायक ने कहा कि यह फ़िल्म मात्र एक जीवनी नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संदेश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन संघर्ष और उनकी कर्मनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों से मुख्यमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.