सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 हबीबुल्ला नगर वार्ड में चाकू की नोक पर हुई चोरी की घटना से दहशत का माहौल कायम हो गया है। तीन दिनों के भीतर हुई तीन चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हबीबुल्ला नगर वार्ड के निवासी सूर्यमती पत्नी राम सागर ने डुमरियागंज के थानेदार को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की रात वह अपनी पुत्री के साथ घर के अंदर सो रही थी। रात में करीब एक बजे घर का दरवाजा खोलकर तीन नकाबपोश घुस गए। एक व्यक्ति ने उसके गले पर चाकू रखकर कहा यदि बोलोगी तो जान से मार दूंगा। वह और उसकी पुत्री काफी डर गई और चावल के बोरी में रखा कान की झुमकी, पायल, तीन मंगलसूत्र, दो पावजेब व करीब पांच हजार रुपये चुरा ले गए। चोरों के जाने के बाद शोर मचाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.