सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी। बेखौफ चोरों ने डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर चौक पर सोमवार की देर रात सर्राफा दुकानों को निशाना बनाया है। लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार मझौलीया निवासी पप्पू कुमार पिछले पांच वर्षों से सोना-चांदी की दुकान चला रहे हैं। सोमवार की रात वे प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी कि घटना कि सूचना दिया। जब वे आए तो दुकान का शटर व ताला कटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान के भीतर तिजोरी भी टूटी हुई मिली। तिजोरी में रखे सोने के जेवरात और लगभग एक किलो चांदी के आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.