बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- घटना के दिन 7 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में मामूली विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के दिन ही पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की माने तो घटना का मुख्य आरोपित डुमरावां गांव का प्रशांत कुमार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि 6 जुलाई की देर शाम दो लोगों की हत्या की गयी थी। पीड़ितों के अनुसार प्रशांत इस घटना का मुख्य आरोपित है। उसे हथियार व गोली के साथ पकड़ा गया है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में कुल 18 नामजद व कई अज्ञात को आरोपित बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.