बक्सर, दिसम्बर 8 -- पेज चार के लिए ---- सौंपा ज्ञापन कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व सुविधाओं के विस्तार की मांग सीमांचल एक्सप्रेस का यहां पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग रखीं डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव रेलवे स्टेशन के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को लेकर सोमवार को एक मांग पत्र स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह को सौंपा गया। यह मांग पत्र बलिया-डुमरांव-डेहरी रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के महासचिव उमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सौंपा गया। समिति ने बताया कि इस पत्र को विधायक के माध्यम से रेल मंत्री, महाप्रबंधक तथा संबंधित प्रबंधक तक भेजा जाएगा। संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि डुमरांव क्षेत्र की बढ़ती आर्थिक, शैक्षणिक और सुरक्षा संबंधी आवश्यकता को देखते हुए स्टेशन का विकास अब अनिवार्य हो चु...