बक्सर, फरवरी 24 -- डुमरांव। निज संवाददाता। स्कूल के बच्चों के सर्वागिण विकास के लिये उन्हें शैक्षणिक परिभ्रमण कराया जा रहा है। इसी के तहत डुमरांव कैम्ब्रिज स्कूल के बच्चों को धार्मिक और रमणिक स्थानों पर कक्षावार परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने इतिहास्र संस्कृति और विरासत को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। इस परिभ्रमण नर्सरी से लेकर दशवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हुए। स्कूल के निदेशक टीएन चौबे ने बताया की ऐतिहासिक धरोहरों में राजगीर एवं नालांदा महाविहार का ध्ययनात्मक दौरा किया। उन्होंने कहा की इतिहास को जीवंत रूप में समझना, समाजिक कौशल का विकास करना, सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही समालोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करना था। परिभ्रमण के दौरान बच्चों को नई-नई जानकारी क...