बक्सर, फरवरी 10 -- सुविधा गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर सम्मान के सुविधा उपलब्ध कराने की है योजना प्रखंड के छह पंचायतों में अंचल से मिला जमीन का एनओसी, मिट्टी जांच की प्रक्रियां पूरी प्रखंड के सभी पंचायतों में एक भवन का होगा निर्माण, अन्य में चल रही जमीन की तलाश 14 पंचायत है डुमरांव प्रखंड में 50 लाख की लागत से बनेगा भवन फोटो संख्या- 16, कैप्सन- कन्या विवाह भवन की तस्वीर। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। गांव के गरीब परिवार के बेटियों की शादी पर सम्मानजनक तरीके से भवन की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास को मूर्त रुप देने की तैयारी शुरु हो गई है। प्रखंड के छह पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के निर्माण के लिए जमीन का चयन हो चुका है। हालांकि अभी तक भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरु नहीं हो पाई है। वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ...