पाकुड़, फरवरी 23 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुरोहित महेश्वर तिवारी एवं यजमान दुखन भगत व उनकी मां कृष्णा देवी के द्वारा पूरे विधिवत मंत्रोउच्चर के साथ मां काली की प्रतिमा का पूजा अर्चना किया गया। वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा डुमरचीर ग्राम भक्तिमय का माहौल हो गया। वहीं शनिवार की सुबह पूर्व से चली आ रही परम्परा के अनुसार दूध का कराह तथा बलि किया गया। शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। महिला एवं पुरूष सभी ने मां काली का पूजा किया और फल, फूल, अगरबत्ती, अक्षत, रोडी़, चंदन, पेड़ा आदि का भोग लगाया गया। सभी ने अपनी कामनाएं मां को समर्पित किया। वहीं जिनकी मनोकामना पूर्व से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.