हजारीबाग, जनवरी 12 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड के चानो निवासी पूर्व मुखिया डुमरचंद महतो को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने डीवीसी कोनार डैम का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि डुमरचंद महतो के डीवीसी कोनार डैम का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने से वे डीवीसी के विस्थापितों एवं प्रभावितों के मुद्दे पर आवाज बुलंद करेंगे। वहीं, डीवीसी के माध्यम से क्षेत्र का विकास होगा। उनके मनोनयन पर पूर्व जिप सदस्य मिथिला पटेल, मुखिया गीता देवी, आजसू नेता अजय मंडल, राजू श्रीवास्तव, नीलकंठ महतो, सुखदेव रजवार, सुशील कुमार मंडल, महमूद अंसारी, मुमताज राय, विष्णु महतो, तैयब राय, सुभानी राय, भैरव राम, दीपक भारती समेत कई लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...