रांची, अक्टूबर 3 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के डुडरी स्थित पीडीएस दुकान से लगभग 26 क्विंटल राशन गबन का मामला प्रकाश में आया है। दुकान से लगातार ग्राहकों की शिकायतें मिलने के बाद प्रखंड और जिले के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली। बीडीओ सह बीएसओ रणजीत कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया। जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं। बताया गया कि ग्राहक अंगूठा लगाकर भी राशन नहीं प्राप्त कर पा रहे थे। सितंबर माह के लिए आवंटित राशन वितरित होने के बाद स्टॉक रजिस्टर्ड गोदाम में बचा हुआ राशन गायब पाया गया। शुक्रवार को मुखिया, वार्ड सदस्य और कार्डधारकों की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया गया, जिसमें गोदाम से राशन पूरी तरह गायब पाया गया। छापेमारी के दौरान गोदाम संचालिका सुभानी मुंडू भी उपस्थित नहीं थीं। बीडीओ ने बताया कि...