गढ़वा, जनवरी 3 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के डुडरी गांव में महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती शनिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। जयपाल सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जयंती समारोह की शुरुआत चौक परिसर में स्थापित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम अंकित शिलापट्ट की पारंपरिक धुलाई से की गई। यह धुलाई महिला मंडल डुडरी की महिलाओं द्वारा की गई, जो आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक रही। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सनिका बोदरा उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा केवल महान हॉकी खिलाड़ी ही नहीं थे, बल्कि वे बहुआयाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.