रामगढ़, मार्च 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। जमाअत ए इस्लामी हिंद के बरकाकाना इकाई ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को मदरसा तालीमुल कुरआन डुडगी में कुल 20 गरीब परिवारों के बीच इफ्तार किट का वितरण किया। इफ्तार किट बरकाकाना, पीरी, डुड़गी, घुटूआ, हेहल, चैनगडा आदि के जरूरतमंद परिवारों में बांटा गया। प्रत्येक किट में चावल, आटा, तेल, चना, चना दाल, बेसन, चीनी, खजूर, चाय पत्ती, रूह अफ़ज़ा व नमक शामिल हैं। जमात-ए-इस्लामी हिंद के सदस्य सहूलत फहत ने बताया कि गरीब बेसहारों का सेवा करना ही सच्ची इबादत है। जमाअत की ओर से प्रत्येक वर्ष गरीब परिवारों का लिस्ट कर उन्हें इफ्तार किट दी जाती है। रमजान उल मुबारक खैरो बरकत और फजीलत वाला महीना है। इस महीने में गरीब, मजदूर, बेबस, बेसहारा, यतीमों का खास ख्याल रखना चाहिए। उनके साथ हमदर्दी करनी चाहिए। क...