पिथौरागढ़, अप्रैल 22 -- पिथौरागढ़। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुंगरी मिताड़ीगांव में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद हेमराज बिष्ट ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाती है। उन्होंने गांव के सभी लोगों से अपने-अपने बच्चों का सरकारी विद्यालय में ही प्रवेश करने को कहा। प्रधानाध्यापक देवी दत्त भट्ट, शिक्षक योगेश पांडे ने सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। बाद में विद्यालय में नया प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। बच्चों के लिए विशेष प्रकार के व्यंजन भी तैयार किए गए। संचालन योगेश पांडे ने किया। यहां विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.