घाटशिला, फरवरी 8 -- घाटशिला। गालूडीह के बड़बिल स्थित रंकिणी डुंगरी पहाड़ पर शनिवार को रंकिणी मंदिर का पांचवा वार्षिक स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 108 कुंवारी कन्याओं ने भव्य तरीके से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर के समीप एक तालाब से निकाली गयी, जो तालाब से शुरु होकर विधि विधान से मंदिर परिसर तक लाया गया। कलश के मंदिर में स्थापना के बाद बंगाल से आये तीन पुजारियों द्वारा विशेष प्रकार से मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। मठ के स्वामी सुतापानंद जी महराज ने कहा कि बड़बिल स्थित रंकिणी डुंगरी पहाड़ पर हर साल स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें गालूडीह, घाटशिला, फुलपाल, बड़बील समेत अन्य गांवों से सैकड़ों लोग भाग लेकर समारोह को सफल बनाते हैं। मौके पर पूजा-अर्चना, कीर्तन, छऊ नृत्य के अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.