बोकारो, दिसम्बर 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में अंतर विद्यालय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में माय छोटा स्कूल और डीवाई पाटिल स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य अतिथि डीपीएस स्कूल के प्राचार्य सह सीबीएसई के सिटी कोर्डिनेटर डॉ.एएस गंगवार रहे। विद्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, अध्यक्षा पूनम सिंह और प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। डॉ. गंगवार ने कहा ये नन्हे बच्चे कल का भविष्य हैं। राष्ट्र निर्माण इन्हीं के हाथों में है। विद्यालयों का यह दायित्व है कि बच्चों को इस प्रकार शिक्षित करें कि आगे चलकर वे राष्ट्र के हित में कार्य करें। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने शॉल व नन्हा पौधा डॉ. गंगवार को भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रभारी प्राचार्य मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.