हजारीबाग, सितम्बर 3 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। उपप्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व प्रखंड के उपप्रमुख अमेरिका महतो ने जिला के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मिल लिखित आवेदन देकर प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार लगाने की मांग की है। इस आवेदन में लिखा है जनता दरबार लगने से प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों की समस्या का त्वरित समाधान होगा। प्रखंड मुख्यालय में नियमित रूप से जनता दरबार लगने से आम लोगों को काफ़ी सुविधा होगी। उपप्रमुख अमेरिका महतो ने बताया की जिले के उपायुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...