कोडरमा, अक्टूबर 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कोडरमा जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोडरमा बाजार, समाहरणालय सभागार में गांधी जी और शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा झुमरी तिलैया स्थित झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग भवन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता पूनम कुजुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजुर, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविंद सिन्हा, नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मियों ने भी दोनों महान नेताओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.