साहिबगंज, जनवरी 24 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने सदर अस्पताल परिसर में स्थित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता व मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि आपातकालीन मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में आवश्यक संसाधनों की नियमित उपलब्धता, मानव बल की पर्याप्त तैनाती एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली । अस्पताल में मिली कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.