देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनावों को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने संयुक्त रूप से देवघर कॉलेज में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और कुमैठा स्टेडियम में बनाए जाने वाले डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सुगमतापूर्वक रिसिविंग, लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री, मतगणना कक्ष, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर प...