धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन शुक्रवार को अपनी आंखों की समस्या को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुचे। उन्होंने पीजी ब्लॉक स्थित आंख विभाग में अपनी आंखों की जांच कराई। जानकारी के अनुसार डीसी की आंखों में कुछ समस्या थी, जिससे डीसी की आंखें जल रही थीं। इसके बाद आंख विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने उनकी आंखों की जांच की। इसके उपरांत दवा दी गई। मौके पर आंख विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी की आंखों में डॉयनेस की समस्या थी। इस कारण डीसी मेडिकल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने आंख जांच कराकर दवा ली। वहीं अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ सीएस सुमन ने बताया कि डीसी की आंखों में जलन की समस्या थी। इसको लेकर डीसी मेडिकल अस्पताल जांच कराने पहुंचे। वहीं चिकित्सक ने डीसी को दवा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.