जामताड़ा, जनवरी 8 -- डीसी ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयर हाउस का किया निरीक्षण जामताड़ा, प्रतिनिधि। गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, परिसर की साफ सफाई आदि की जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है, एवं जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वा...