गुमला, जुलाई 9 -- रायडीह, प्रतिनिधि। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को रायडीह प्रखंड का निरीक्षण दौरा कर शिक्षा,स्वास्थ्य और जन कल्याण से जुड़े विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय, विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और धरती आबा शिविर का निरीक्षण किया।निरीक्षण की शुरुआत प्रखंड स्तरीय सिद्धो-कान्हो पुस्तकालय से हुई। जहां उपायुक्त ने पुस्तकालय में उपलब्ध 8530 पुस्तकों का अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि संसाधनों के बावजूद आम नागरिकों की रुचि पुस्तकालय में कम है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में लाइब्रेरी अवेयरनेस वीक आयोजित करने की घोषणा की। जिसके तहत रीडिंग सेशन, शब्दावली अभ्यास, करियर काउंसलिंग जैसी गतिविधियां चलाई जाएंगी।इसके बादएसएस 2 उच्च विद्यालय रायडीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.