गढ़वा, दिसम्बर 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत जिला गव्य विकास कार्यालय में मंगलवार को दुधारू पशु मेला/शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित दुधारू पशु मेला में विभिन्न पशु आपूर्तिकर्ताओं की ओर से लाए गए दुधारू पशुओं को स्वयं से लाभुकों द्वारा मोलभाव कर पसंद करते हुए क्रय किया गया। उसका वितरण लाभुकों के बीच डीसी दिनेश यादव ने किया। पशु मेला में दो गाय की योजना के तहत 14 लाभुकों को लाभान्वित किया गया। वहीं पांच गाय और दस गाय की योजना के तहत एक- एक लाभुक को लाभान्वित किया गया। साथ ही कांडी प्रखंड के एक लाभुक को गाय की बीमा पॉलिसी बॉन्ड तय की गई जबकि एक अन्य लाभुक का बीमा क्लेम की स्वीकृति राशि का पत्र प्रदान किया गया। डीसी ने पशु मेला के दौरान लाभान्वित होने वाले लाभुकों को बधाई देते हुए इस अवसर का लाभ उठाने और ...