चतरा, जून 29 -- चतरा, प्रतिनिधि। शनिवार को डीसी कीर्तिश्री जी ने गिद्धौर प्रखंड का विशेष दौरा किया। इस दौरान वे संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीन हकीकत से रू ब रू हुई। यह दौरान उन्होंने मूसलाधार बारिश के बावजूद किया है। इस दौरान वे गिद्धौर प्रखंड कई संस्थानों, निर्माण स्थलों एवं विशेष जनजातीय बस्तियों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के जांच के क्रम में डीसी ने चहारदीवारी, चेंजिंग रूम एवं शौचालय सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए निर्माण कार्यों में अपेक्षित सुधार तथा दर्शकों के लिए शेड निर्माण का निर्देश दिया। प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में उन्होंन...