गुमला, जनवरी 29 -- गुमला, संवाददाता । डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग और पीएम-एबीएचआईएम समेत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में फिलहाल 14 हेल्थ सब सेंटर और 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। डीसी ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सीओ के साथ समन्वय कर बैठक करने का भी निर्देश दिया गया। पीएम-एबीएचआईएम योजना के तहत चैनपुर और रायडीह बीपीएचयू में खर्च बढ़ाने को कहा गया। बैठक में टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, सिकल सेल, तंबाकू नियंत्रण, मातृ-शिशु स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.